उत्तराखंड स्टेट डेस्क से गीता कौर की रिपोर्ट-

करोना रूपी महामारी से लड़ने में जहाँ सरकार के कदम की सराहना करते हुई होटल स्टाफ ऑल इंडिया ने प्रसासन को अपने मांग पत्र लिखते हुए कहा कि उनके जरूरतों को भी ध्यान रखते हुए सुरक्षित घर पहुंचाने का सरकार काम करे.
उनके पत्र के आनुसार
मध्यप्रदेश के सिंगरौली स्वाद संगम होटल सहित अन्य जगहों पर लॉक डाउन में घर जाने से वंचित स्टॉफ ने पत्र के माध्यम से कहा कि
होटल के सभी भाइयों को मेरा नमस्कार ।आशा करता हूं कि सब लोग ठीक होंगे ,परंतु आज समय के हिसाब से जो होटल के स्टाफ की परिस्थिति ऐसी है कि जो जहां है ,वहीं रह गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आग्रह पर, उन्होंने कहा था कि
21 दिन तक लाॅकडाउन रहेगा। सब ने आपकी बात मानी, परंतु फिर से इसमें बढ़ोतरी कर दी गई है। आज मैंने सुना है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत जी द्वारा कहा गया कि इस तिथि को बढ़ोतरी की जा रही है जो कि 30 अप्रैल तक ऐसे होगी, पर आज हमें पता चला है कि इसे बढ़ाने को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह करूंगा कि आपने हम होटल में रहने वाले लोगों के बारे में इतना भी नहीं सोचा कि हमारे राज्य में होटल में काम करने वाले भाई लोग बाहर कैसे हैं ऑल ओवर इंडिया में ।

उनके बारे में नहीं सोचा कि वह कैसे जी रहे होंगे ,क्या खा रहे होंगे, कैसे रह रहे होंगे ?जब काम ही नहीं तो पैसे कहां से आ रहा होगा ?आपने क्या सोच कर 30 तारीख तक के लिए लाॅक डाउन करने की बात की है?
आप गुजरात के लोगों को उत्तराखंड से गुजरात भेजने के लिए गाड़ी बुक कर के भेज सकते हैं।क्या उत्तराखंड वासियों के लिए गाड़ी बुक करके उन्हें अपना, अपने घर तक पहुंचा नहीं सकते ।आप में इतना सामर्थ्य नहीं है ।आप से मेरी यही उम्मीद रहेगी कि आपको अगर 30 तक लॉक डाउन बढ़ाना है तो कृपया करके पहले सारे लोगों को अपने घर जाने तक का टाइम दिया जाए, उनके लिए बस या ट्रेन सेवा चालू की जाए, लोग अपने घरों में कैसे भी रह लेंगे। बाहर इतनी सुविधाएं नहीं मिल पाती है।इसलिए आपसे यही उम्मीद करूंगा कि 30 तक लोग लॉक डाउन करने से पहले इस बारे में विचार करें और जो भी उत्तराखंडखंड के भाई लोग बाहर फंसे हुए हैं उनको घर तक पहुंचाने में मदद करें ।
समस्त स्टाफ