पूर्व विधायक ने सीएए के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान

तरैया(सारण) 25.01.2020:तरैया के पूर्व विधायक जनक सिंह ने सीएए के समर्थन में शनिवार को पचौड़र बाजार से हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किए।पचौड़र बाजार स्थित महावीर मंदिर परिसर में भाजपा के पूर्व विधायक जनक सिंह के नेतृत्व में सीएए के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान के दौरान सैकड़ों कार्यकर्ताओं,व्यवसायियों व आमलोगो ने हस्ताक्षर कर नागरिकता संसोधन अधिनियम का सर्मथन किया. मौके पर पूर्व विधायक जनक सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष रामाधार सिंह,राजा सिंह,शत्रुध्न सिंह, धर्मनारायण सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.




Recent Comments