बेतिया -बगहा:– *क्या आप जानते है ?????* सचाई जिससे आप बेखबर है 
न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा की कलम से :–
नगर परिषद बगहा एक अन्तर्गत वार्ड नम्बर 35के रत्नमाला तेलिया टोला में वो लोग भी रहते है जिनके हाथो में कलम किताब होने के बजाए  सर पर परिवार का भार है।
इन लोगो के पास खेती न होने के कारण अपने परिवार का भरण पोषण करना पड़ता है छोटा सा परिवार टूटने लगाता है  पढ़ाई लिखाई व पुत्रियों की शादी की समस्या खड़ीहो गई हैं कम उम्र की  आयु में ही मुसीबतो का डट कर सामना करना पड़ रहा हैऔर कलम किताब दरकिनार कर परिवार की जिम्मेदारी सर ओढ़ लीजाती है  उससे परिवार का खर्च इतनी महंगाई में बड़ी मुश्किल से चल पाता है । जवानी कब बुढ़ापे में तब्दील गई अब शौच  के लिये दूर जाने में बड़ी दिक्कत होती है सबसे बड़ी बात न तो आवास मिला है न ही शौचालय एक छोटी सी कोठरी में पूरा परिवार गुजर बसर कर रहा है।
आखिर यहाँ के विधायक सांसद का धयान कहा रहता है जब चुनावी बिगुल बजती है तब हर प्रतिनिधि का धयान यहाँ पड़ता है 
 *देश के प्रधानमंत्री बदले ,विधायक बदले , गांव के प्रधान नही बदले तो किसका नजर यहाँ  पड़ेगा ,आजादी के 70 साल बाद भी इस वार्ड नम्बर 35 की बदहाली नही बदली अंचलाधिकारी बगहा एवं एसडीएम बगहा को 
अभी तक मामले की जानकारी नही हुई थी  अगर पात्र है तो आवास और शौचालय दोनो मिलें की सहर के लोगो को इतनी बड़ी समस्या से निजात मिल सके एक तरफ सरकार स्वच्छ्ता अभियान चला रही है और नगरवासियो को नही समय पर कचड़े से भरे नाली का सफाई होता है जिससे आये दिन बीमारी का शिकार होना पड़ता है