लॉकडाउन में अन्य प्रदेशों में फंसे क्षेत्रवासियों के लिये मुखिया संगम बाबा बने मददगार

• डटरापुरसौली व सहवाँ पंचायत समेत क्षेत्र के दर्जनों पंचायतों में राहत सामग्री पहुंचाने में जुटे है मुखिया संगम बाबा

• क्षेत्र के प्रवासी मजदूरों को संगम बाबा ने स्वयंकोष से नकद राशि बैंक खातों में भेजी


इसुआपुर(सारण). इसुआपुर और आसपास के क्षेत्रों के अन्य प्रदेशो मे फंसे लोगों के लिये मुखिया संगम अपने को मददगार साबित करने में जुटे हुए हैं।इसके लिए उन्होंने प्रवासी बिहारी मजदूरों के खाते में प्रति ब्यक्ति एक से दो हजार रुपये बैंक खाते में राशि भेजवाने का काम कर रहे हैं।शुक्रवार को सारण जिले के आधा दर्जन प्रखंडों के सैकड़ों प्रवासी मजदूर जो राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, केरल, महाराष्ट्रा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, हैदराबाद, यमुनानगर, नोयडा, लुधियाना, नागपुर में फंसे हैं, उनके बैंक खातों में मुखिया संगम बाबा ने स्वंयकोष से आर्थिक सहायता भेज उनकी मदद की । वहीं बैंक खातों में 1 से 2 हजार की सहयोग राशि पाकर प्रदूम कुमार, मुकेश प्रसाद, दिलीप सिंह, दिनानाथ साह, सोहन दास, दिलिप महतो, सुनील महतो, म० इकबाल, महेश्वर राय, रुपेश महतो, गणेश साह, अशोक बांसफोर, मुमताज आलम, आरती देवी, उत्तम कुमार, विनोद राय, पप्पू राय, चंदन राय, रामनिगाह उपाध्याय, संदीप पाण्डेय, आकाश सिंह, विनोद महतो, कृष्णा राय, सुरज महतो, सुरेश राय, जीतेश सिंह समेत सैकड़ों प्रवासी मजदूरों ने आभार प्रकट किया और कहा कि अभी कोरोना काल चल रहा है।इसमें क्षेत्र के मुखिया संगम बाबा जो इंसानियत दिखाए है, उससे हमलोगों को काफी बल मिला है।क्षेत्र के गरीब गुरबा के लिए एक उम्मीद की किरण जैसे दिख रहे हैं।

• कोरोना मरीज मिलने पर एरिया किया गया था सील,मुखिया ने बढ़ाया मदद का हाथ

पंचायत में सारण जिले का पहला कोरोना पोजिटीव मरीज मिलने के बाद भी मुखिया संगम बाबा अपने पंचायत व प्रखण्डों में सक्षम कार्य करते हुये लगातार हर लोगों तक पहूँचकर जरुरतमंदो की हरसंभव सहायता करते रहे हैं । वहीं कोरोना के पोजिटीव मरीज की ईलाज तथा उसके मनोबल को बढाते हुये उसे उसे कोरोना वायरस से मुक्त कराने में भी मददगार साबित हुए।साथ हीं उसके स्वस्थ होने तक गाँव के लोगों के बीच स्वच्छता अभियान चलाकर इस बीमारी पर काबू पाया । वहीं मुखिया संगम बाबा सिर्फ डटरापुरसौली व सहवाँ पंचायत हीं नहीं बल्कि क्षेत्र के दर्जनों पंचायतों के गाँव-टोलों में जरुरतमंदो के पास पहूँचकर युद्धस्तर राहत सामग्री लगातार पहूँचा रहे हैं । वहीं अब बिहार के बाहर फँसे इसुआपुर प्रखंड समेत सारण जिले के आधा दर्जन प्रखण्डों के सैकड़ों प्रवासी मजदूरों को सोसल साईट के माध्यम से स्थिति की जानकारी लेकर उनकी मदद में जूट गये हैं । वहीं कई प्रवासी मजदूरों ने बाहर प्रदेशों से व्हाट्स-अप व फेसबुक के माध्यम से अपने मुखिया संगम बाबा को आभार संदेश भेज रहे हैं।