सिवान :75 फीसदी कम आधार से जोड़ने वालों डीलरों को लगायी गयी फटकार
न्यूज़ इनपुट- परवेज अख्तर
हसनपुरा : प्रखंड में गुरुवार को एडीएसओ प्रमोद कुमार व एमओ नरेंद्र शेखर सिंह के संयुक्त नेतृत्व में संबंधित सभी पीडीएस दुकानदारों की बैठक संपन्न हुई. बैठक में अधिकारियों ने 75 फिसदी से कम आधार से जोड़ने वाले डीलरों को फटकार लगाते हुये सभी लाभूकों को आधार से जोड़ने का निर्देश दिया. संपन्न लोगों का नाम चिन्हित करते हुये जिन लाभूकों को तीन कमरा वाला मकान, तीन पहिये व चार पहिये वाहन, सरकारी नौकरी व पेंशन वालों को लाभ नहीं मिलेगा. मौके पर डीलरों में मुजाहिद हुसैन, परमात्मा प्रसाद, नन्हे अली, धर्मात्माजी प्रसाद, अनवर अली, मकसूदन सिंह, वकील अहमद, दिनेश सिंह आदि उपस्थित थे.




Recent Comments