सीवान :कोचिंग सेंटर में चाकूबाजी, दो घायल
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
सिवान:
नगर थाना के पुरानी किला स्थित एजुकेशन प्वांइट कोचिंग सेंटर में गुरुवार की शाम शेख मुहल्ला के कुछ असामाजिक तत्वों ने घुसकर जमकर मारपीट की। कई छात्रों को चोट आई, जिसमें दो नगर थाना के पुरानी किला निवासी शोएब खान, फैज आलम गंभीर रुप से घायल हो गए। एक छात्र का सिर फटा गया, जबकि दूसरे छात्र को चाकू लगा गया, जिसका इलाज सदर अस्पताल में चला रहा है। छात्रों ने बताया कि शेख मोहल्ले के रहने वाले कुछ लड़के पुरानी किला पर बैठकर गलत काम करते हैं, जिसको लेकर इस छात्र ने टाइगर पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद गुरुवार की शाम इन लोगों ने कोचिंग आकर हमला कर दिया। नगर थाना पुलिस मामले कि छानबीन कर रही हैं।




Recent Comments