दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
बेतियाl भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला परिषद की बैठक जिला पार्टी कार्यालय पश्चिम चंपारण बेतिया बलिराम भवन में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय नेता शमीम फैजी, डी0 के0 पांडा, सी0 एस0 पटेल एवं ए0 के0 राय पूर्व सांसद बाढ़ में डूब कर मरे लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में राज्य प्रभारी विजय शंकर सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय परिषद एवं राज्य परिषद की बैठक एवं फैसले का प्रतिवेदन पेश किया गया। का0 डी राजा को पार्टी के नए महासचिव चुने जाने पर खुशी व्यक्त की गई तथा का दी राजा को जिला परिषद की ओर से धन्यवाद दिया गया। वही सभा को संबोधित करते हुए ओम प्रकाश क्रांति ने कहा कि बिहार पार्टी की 80 वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाने 9 अगस्त को क्रांति दिवस मनाने पार्टी का संगठन सम्मेलन करने शाखा मंत्रियों का सम्मेलन करने पर विचार किया गया। बाढ़ सुखाड़ के स्थाई समाधान बढ़ते हुए अपराध पर रोक लगाने, महिलाओं के साथ बढ़ रहे अत्याचार पर रोक लगाने, किसानों के नुकसान फसल का मुआवजा देने आदि सवालों को लेकर प्रखंड स्तर पर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। शिक्षा स्वास्थ्य को बरबाद करने के लिए केंद्र सरकार जो कानून बना रही है। उसके बीच सड़क पर उतरने का निर्णय लिया गया। बैcं अन्य कई स्थानीय मुद्दों पर भी गंभीरता से विचार किया गया। बैठक में जिला मंत्री ओमप्रकाश कांति, पूर्व विधायक रेवा कांत द्विवेदी, राधा मोहन यादव, बबलू दुबे, जवाहर प्रसाद, अशोक मिश्रा, तुलसी शर्मा, रणजीत गिरी, असूल सत्ता, अलख तिवारी, राजीव रंजन झा, सुबोध मुखिया शंकर राम, गिरजा शंकर ठाकुर, राजकुमार सिंह, ब्रूना तिवारी, हरिशंकर साह, कांति देवी, तारकेश्वर चौधरी, चंद्र भूषण सिंह, साबू सिंह, कैलाश दास आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना शुक्ला बाबूलाल चौरसिया ने किया।