सिवान : 65 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच
न्यूज़ इनपुट- परवेज़ अख्तर
हसनपुरा : प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनपुरा में गुरुवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा आरएन पाठक के नेतृत्व में जांच शिविर आयोजित की गयी. शिविर में कुल 65 गर्भवती महिलाओं का यूरिनल, खून, एचआईवी तथा हेमोग्लोबिन आदि की जांच की गई. शिविर में मुख्यरुप से डॉ अजहर गनी, हेल्थ मैनेजर पुष्पा, यक्ष्मा सुपरवाइजर असलम फारुकी आदि उपस्थित थे.




Recent Comments