सिवान :होली को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

सीवान:
हिंदुओं के आपसी भाईचारा का महान पर्व होली को लेकर जीरादेई थाना परिसर मे प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियो के साथ शांति समिति की बैठक का आयोजन थानाध्यक्ष सुनिल कुमार की अध्यक्षता मे सोमवार को किया गया बैठक मे उपस्थित सभी पार्टी के नेतागण एवं जनप्रतिनिधियो से होली के दिन आपसी भाईचारे व आपसी सौहार्द बनाने की अपील की. जीरादेई थानाध्यक्ष सुनिल कुमार ने कहा कि होली आपसी भाईचारे का त्योहार है इसे सभी लोग आपसी सहयोग बनाकर मनाए।वही जीरादेई थाना के सब इंसपेक्टर विनोद राय ने कहा कि होली के दिन किसी भी तरह के उत्पात फैलाने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर के बताए उन पर पुलिस सख्त कारवाई करेगी। उन्होने कहा कि होली को लेकर पुरी तरह से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। अतिरिक्त पुलिस बल कि तैनाती की जायेगी.उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र मे कही दारु बिकती है तो उस की सूचना आपलोग थाने तक पहुंचाए। ऐसे लोगो पर सख्त कार्रवाई कि जाएगी. होली के दिन किसी भी प्रकार का उपद्रव नही हो इसकी अपील थानाध्यक्ष सुनिल कुमार के द्वारा की गय




Recent Comments