सिवान :स्थापना दिवस मनाने पर हुई चर्चा
#परवेज़ अख्तर/सीवान:शहर के फतेहपुर स्थित भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक जिलाध्क्ष मुकेश कुमार बंटी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें भाजयुमो के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। जिला प्रभारी लखन तिवारी ने बताया कि 6 अप्रैल को सभी विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जायेगा। इसके साथ ही बताया कि 13 अप्रैल को सभी मंडलों में अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर दलित बस्तियों में सह भोज का आयोजन किया जायेगा। वहीं भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रमेश श्रीवास्तव ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती व कार्यक्रम की सफलता से संबंधित टिप्स दिये। मौके पर कुंदन सिंह, अविनाश यादव, राजू कुशवाहा, यशवंत कलवार, अजीत कुमार, विनोद गुप्ता, प्रत्युष, संजय सिंह, रमेश सिंह, सौरभ सिंह मंटू, विजय तिवारी थे। वहीं दूसरी ओर बड़हरिया प्रखंड के लकड़ी दरगाह में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सुरेश राम की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 5 से 8 अप्रैल तक भाजपा का स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इसमें आठों शक्ति केन्द्र के प्रभारी भी शामिल हुये। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रदीप कुमार रोज, प्रभारी अरविंद गिरि, उपाध्यक्ष संजय प्रसाद, प्यारेलाल सैनी, हरेराम, राजेश शर्मा, छठु पांडेय, सुरेश सिंह, नगीना चौधरी थे।
____________




Recent Comments