
मोतिहारी (पू.च.) नकरदेई गांव में किसान को शिवजी प्रसाद गुप्ता को बंधक बनाकर जनकर की पिटाई
[✍दैनिक खोज खबर सेन्ट्रल डेस्क:] मोतिहारी (पू.च.) जिले के नकरदेई गांव में एक किसान को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटने की सूचना है। पिटाई के कारण किसान का हाथ-पैर टूट गया है।
घायल किसान शिवजी प्रसाद गुप्ता को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर है। सदर अस्पताल पुलिस कैंप के अधिकारी उसका बायान दर्ज नहीं कर सके हैं। सदर अस्पताल में इलाजरत घायल किसान ने बताया कि सुबह 5-6 बजे अपने खेत लगी धान के बीचड़े को देखने गए थे।
लौटने के क्रम में गांव के ही विनोद प्रसाद, भोला प्रसाद, चंदेश्वर प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, राजू प्रसाद, शिवशंकर प्रसाद, ओमनारायण प्रसाद, ध्रुव प्रसाद, शिव प्रसाद ने घेर कर बंधक बना लिया। 50 हजार रुपये बतौर रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर सभी लाठी, डंडे और रॉड से बुरी तरह पिटाई कर हाथ-पैर तोड़ दिया। बताया कि आरोपितों ने पूर्व में भी 18 जून को मोबाइल पर 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की थी। समाचार लिखे जाने तक किसान का बयान दर्ज नहीं हो सका था।




Recent Comments