सिवान :सेविका-सहायिका बहाली में धांधली की शिकायत
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 बड़हरिया (सिवान) :
 प्रखंड के कोइरीगांवा निवासी रब्बी कुमारी ने गुरुवार को जिलाधिकारी महेंद्र कुमार को आवेदन देकर गांव में वार्ड संख्या सात में आंगनबाड़ी केंद्र पर  सेविका-सहायिका की बहाली में धांधली का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष बहाली की मांग की है। उन्होंने कहा है कि सारे नियम कानून को ताक पर रख कर बाल विकास पदाधिकारी द्वारा मेधा सूची में एक नंबर रहने वाली आवेदिका की बहाली नहीं कर तीन नवंबर पर रहने वाली आवेदिका की बहाली की जा रही है।