
अमनौर(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के एसएच- 73 अमनौर सोनहो मुख्य पथ छपरा अभिमान के पास अनियंत्रित होकर एक कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराने से उसपे सवार एक 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत मौके पर हो गयी. मृतक वहीं उसकी पत्नी सहित चार लोग गंभीर रूप से गम्भीर रूप से घायल हो गये.मृतक विशुनपुर पिपराही गांव के संतलाल सिंह का पुत्र मौजीलाल सिंह उर्फ जीतेन्द्र सिंह बताया गया है . घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को उपचार हेतु स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया. घायलों में मृतक की पत्नी रीता देवी, नीलम देवी,मंजू देवी, चालक संदीप कुमार का नाम शामिल है. मंजू देवी व रीता देवी का गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया .वहीं चिकित्सकों के देखरेख में मृतक की बहू नीलम देवी जो उसी गाड़ी में सवार थी वह एक बच्ची को जन्म दिया. जिस दौरान जच्चा व बच्चा दोनों का स्वास्थ्य ठीक बताया गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अपने गर्भवती बहु को प्रसव पीड़ा होने के बाद परिवार के साथ बैगनआर गाड़ी से बहु कोअस्पताल ले जा रहा था जाने के दौरान चालक जल्दीबाजी में ओवरटेक कर आगे निकलने की कोशिश कर रहा था जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे एक पेड़ मे जबरदस्त ठोकर मार दिया. जिससे यह बहुत बड़ी घटना घट गयी.घटना की सूचना के बाद थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँच घटना का जायजा लिया. वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए छपरा भेज दिया.




Recent Comments