मढ़ौरा(सारण) ।
जिला के निर्देश पर प्रखंड अंचल और सीडीपीओ कार्यालय का मढ़ौरा एसडीओ विनोद कुमार तिवारी के द्वारा गुरुवार को जांच किया गया । एसडीओ ने तीनों कार्यालय के कैश बुक और संचालित योजनाओं के अभिलेखों की जांच की। प्रखंड कार्यालय में स्वच्छ भारत मिशन, आवास योजना, पेंशन योजना, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, मानवाधिकार, लोकायुक्त, चुनाव कार्य ,पंचम वित्त और 15 वीं वित्त की राशि से चल रही योजनाओं की जानकारी ली और इससे संबंधित जांच किया । प्रखंड कार्यालय में कैश बुक अभिलेख का संधारण प्रॉपर रूप से नहीं होने पर अपनी राज की जताते हुए संधारण का निर्देश दिया ‌अंचल कार्यालय में बाढ़ और आपदा, राजस्व, दाखिल खारिज के मामले की जानकारी ली और लंबित मामलों की त्वरित निपटारा का निर्देश दिया । वहीं सीडीपीओ कार्यालय की योजनाओं का भी जांच और कैश बुक का अवलोकन किया । जांच के उपरांत एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने बताया की प्रखंड कार्यालय मैं कैश बुक अभिलेख का संधारण प्रॉपर रूप से नहीं किया गया था । इसको लेकर शीघ्र संधारण का निर्देश दिया गया है । वही अन्य कार्यालयों में स्थिति संतोषजनक रही ।