सिवान :आरा को हरा बलिया पहुंचा सेमीफाइनल में
न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 रघुनाथपुर (सिवान) : 
प्रखंड मुख्यालय स्थित शहीद खेल मैदान में शहीद भगत सिंह सामाजिक संस्थान द्वारा आयोजित
 राज्यस्तरीय टी- 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा मैच गुरुवार को आरा बनाम बलिया टीम के बीच खेला गया, जिसमें बलिया की टीम आरा को 
22 रन से हरा कर सेमीफाइनल में पहुंच गई। आरा की टीम ने टॉस जीत कर बलिया टीम को पहले बल्लेबाजी करने का आमंत्रण किया। बलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 167 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी आरा की टीम 17.2 ओवर में 145 रन पर ही सिमट गई। 
मैन ऑफ द मैच बलिया की खिलाड़ी दीपक पांडेय को घोषित किया गया। कमेंट्रेटर विनोद कुमार सिंह एवं आशकरण सिंह, स्कोरर विकास गौरव एवं संजय कुमार, अंपायर मुन्ना भाई एवं रणजीत यादव थे। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य मोहन प्रसाद विद्यार्थी, डॉ. बीएन यादव, पूर्व जिला पार्षद अनिल सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, सुनील यादव, जमीर हसन, सतीश पांडेय, प्रभुनाथ यादव, विश्वनाथ यादव समेत काफी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।
आयोजक अविनाश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को रघुनाथपुर बनाम देवरिया टीम के बीच मैच खेला जाएगा।