सिवान :शराब के अलग अलग मामले में 4 गिरफ्तार
#प्रवेज़ अख्तर/सीवान
दरौली के सरयू नदी पर बने जिप पुल पु शराब के साथ 2 जबकि शराब के नशे में 2 सहित कुल 4 लोगो को दरौली पुलिस ने सोमवार को देर शाम गिरफ्तार कर लिया. थाना प्रभारी शाहिद हुसैन ने बताया की पीपा पुल के सहारे ये चारो लोग यूपी से बिहार के दरौली आ रहे थे जिन्हें जाँच के क्रम में गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया की बलिया के सिकंदरपुर निवासी मंथन शर्मा व सीताराम तुरहा को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है तो दरौली के दूबा के रामदुलार पंडित व दोन के विनय भगत को शराब के नशे में हिरासत में ले जेल भेज दिया गया.




Recent Comments