सिवान :संवेदक द्वारा कार्य पूर्ण नहीं कराने पर होगी कार्रवाई 
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
सीवान.
मंगलवार को कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल सीवान ने बताया कि भवन प्रमंडल के अंतर्गत अनुमंडल कार्यालय महाराजगंज के प्रथम व द्वितीय तल के निर्माण कार्य का एकरारनामा संवेदन मेसर्स बीक इंटरप्राइजेज विवेक लेन गार्ड रोड़ हाजीपुर वैशाली द्वारा किया गया था.उक्त एकरारनामा के अनुसार कार्य 29 जनवरी 2015 को प्रारंभा एवं समाप्ति 28 जनवरी 2016 को करनी थी.कार्य समाप्ति समय सीमा के पश्चात् भी संवेदक द्वारा कार्य पूर्ण नही कराया गया है.कार्य पूर्ण करने के लिए कई बार पत्र भेजा गया है.तथा उनसे अनेकों बार दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने का प्रयास किया गया परंतु उनके द्वारा कार्य पूर्ण नही कराया गया है.अत: अंतिम बार इस विज्ञप्ति के माध्यम से उनको निर्देशित किया जाता है कि 24 जनवरी तक कार्य पूर्ण करे अन्यथा निर्धारित समय सीमा के पश्चात् उनको आवंटित कार्य  की अंतिम मापी लेकर एकरारनामा विखंडित कर दी जायेगी.जिसके लिए वो स्वयं जिम्मेवार  होगें.एवं उस स्थिति में उनका कोई भी दावा मान्य नही होगा.साथ ही उनके निलंबन को काली सूची में डालने की कार्रवाई  की जायेगी.