सिवान :वेतन का दर्द शिक्षकों के लिए इमोशनल अत्याचार:- महासंघ
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर

*सिवान*:- बिहार सरकार व शिक्षा विभाग की उदासीनता के कारण जिले के नियोजित शिक्षकों का वेतन विगत 5 माह से लंबित हैं। आलम यह है कि उनके समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई हैं। लिहाजा शिक्षक अपनी भड़ास जमकर सोशल मीडिया, खासकर व्हाट्सएप व फेसबुक पर प्रतिदिन सैकड़ों संबंधित पोस्ट करके निकाल रहे हैं। वर्तमान में संपूर्ण शिक्षक परिवार तंगी, भूख, रोग एवं क़र्ज के बोझ से दबकर शारीरिक एवं मानसिक रूप से क्षुब्ध हैं। वेतन का दर्द नियोजित शिक्षकों पर सरकार द्वारा किया जाने वाला इमोशनल अत्याचार हैं। ये बात परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक में कहीं। वहीं जिला महासचिव रामप्रीत विद्यार्थी ने कहा कि लगता है कि इस बार भी नियोजित शिक्षकों का नव वर्ष हिंदुओं के महापर्व छठ व दीपावली की भांति फीका ही रहेगा।
मौके पर राजीव कुमार, अनिल कुमार, केशव राम, दिलीप कुमार, राजेश यादव, अजय कुमार, अमित कुमार सिंह, गुल मोहम्मद, राजन भारती, जितेंद्र कुमार यादव, सुनील कुमार, शैलेश कुमार, हरिनाथ यादव, नीरज कुमार सिंह आदि शिक्षक उपस्थित थे।




Recent Comments