
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ने बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया

छपरा :शनिवार को स्वामी विवेकानंद जयन्ती के अवसर पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जिला शाखा छपरा के युवा रेड क्रॉस स्वयंसेवको द्वारा एक बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिससे युवाओं की पर्तिस्पर्धा को जागृत किया जा सके।

यह प्रतियोगिता 11 जनवरी से शुरू हो कर 12 जनवरी तक चली।इस प्रतियोगिता में 50 प्रतिभागियों ने भाग लिया ।जिसके बीच पहले क्वाटर फाइनल, फिर सेमी फाइनल और फाइनल मैच खेला गया।पुरुष वर्ग में अनूप कुमार तथा महिला वर्ग में पिंकी कुमारी विजेता हुई ।उपविजेता के रूप में अंकित कुमार श्रीवास्तव और सोनम कुमारी रही । सभी विजेता और उपविजेता को मुख्य अतिथि डॉ सुरेश प्रसाद सिंह तथा पॉल स्माइल ने सील्ड और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया।मैच में रेफरी के रूप में अमन राज तथा अमन कुमार सिंह ने पूर्ण सहयोग किया ।तथा विकाश ,करन, चंदन कुमार, अभिमन्यु आदि ने अहम भूमिका निभाई।




Recent Comments