सारण :शराब पीकर हंगामा कर रहे शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
भेल्दी
भेल्दी थाना क्षेत्र के जलालपुर चौक पर शराब के नशे में धुत होकर राहगीरों व ग्रामीणों से हल्ला गुल्ला करने के मामले में पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त अमनौर थाना क्षेत्र के गोसा खाप गांव निवासी छट्ठू मांझी का पुत्र चंदन मांझी शराब के नशे में धुत हो हंगामा कर रहा था, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई गई ,नशे में पाए जाने पर जेल भेज दिया गया।