वृक्षारोपण के साथ पेट्स के बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प
#दीपक कुमार सिंह/ परसा:
परसा (सारण): पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के उद्देश्य से पेटल्स इटरनल टेक्नो-स्कूल,जलालपुर में प्रबंधक प्रो शिवानंद उपाघ्या के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में दर्जनों फलदार,छायादार तथा औषधीय पौधे लगाये गए।इस मौके पर प्रबंध निदेशक प्रो.शिवानन्द उपाध्याय ने सभी विद्यार्थियों,शिक्षकों व शिक्षकेत्तर कर्मियों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण मनुष्य का धर्म है।बारिश के लिए मनुष्य पक्षी पशु जीव जन्तु बृक्ष लालायित हैं।यदि वृक्षारोपण के प्रति मनुष्य में जागरूक हो जाएं तो शुद्ध ऑक्सीजन के साथ-साथ जल की किल्लत से लोगों को छुटकारा होने की संभावना बढ़ सकता है। वहीं मुखिया पति विजय कुमार मांझी ने कहा कि जल और जीवन की कल्पना वृक्षारोपण के माध्यम से ही सम्भव है। इस दौरान प्राचार्य राजकुमार श्रीवास्तव,वरीय शिक्षक पारसनाथ प्रसाद,संतोष मांझी, विनय विशाल तिवारी,विनोद उपाध्याय,दीपक कुमार,मंतोष राय,रूपक पाठक,हरेन्द्र राय,अभिभावक मनोज राय, शिक्षिका नीलम सिंह,नीतू देवी,सुमन तिवारी,पूजा सिंह,रितु कुमारी,सुमन गुप्ता समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षकेत्तरकर्मी तथा सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।