सीवान :जीआरपी को मिला रुपयों से और गहनों से भरा बैग
#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर /सिवान
मैरवा-
रेलवे स्टेशन मैरवा के प्लेटफार्म नंबर एक पर शनिवार शाम 4:00 बजे करीब में लावारिश स्थिति में ट्रॉली बैग मिला. इसकी सूचना यात्रियों ने जीआरपी को दिया. जीआरपी ने बैग खोलकर देखा तो बैग आभूषणों और पैसों से भरा हुआ था. बैग में रुपया और गहने होने की सूचना जंगल में आग की तरफ फैली गयी. लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. जीआरपी ने इसकी सूचना अपने वरीय को देते हुए अपने पास सुरक्षित रख लिया. संभावना है कि वह किसी यात्री का छूट गया है जो किसी शादी समारोह में जाने की तैयारी में होगा.