सारण :मढौरा प्रखंड स्तरीय


मढ़ौरा
/सारण
प्रखंड स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट तरंग का आयोजन आईटीआई मैदान में सम्पन्न हुआ I प्रतियोगिता में प्रखंड के विभिन्न स्कूलों से छात्र – छात्राएं दौड़,उच्ची कूद,लम्बी कूद, कब्बडी, पेंटिंग,संगीत,निबंध लेखन,क्विज आदि में भाग लिया I प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागी को मौके पर पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित किया गया I

अलग अलग विद्या से चयनित प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रखंड का प्रतिनिधि बनेगे I खेल कूद प्रतियोगिता को लेकर स्कूली बच्चों में उत्साह रहा वही चयनित प्रतिभागी जिला प्रतियोगिता का हिस्सा बनकर खुश दिखे I

इसके पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ बीईओ ललन महतों और लेखापाल अखिलेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया I इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव समसुदौला सिदिक्की,शिक्षक मनीष कुमार,सानंद श्रेष्कर,प्रमोद सिंह,संजय कुमार सिंह,सूर्यदेव सिंह,शंकर राय,मंजूर आलम,भीष्म राय प्रखंड के सभी बीआरपी,संकुल से आये सीआरसीसी और विद्यालयों के प्रधानध्यापक उपस्थित थे,संचालन मनीष कुमार सिंह ने किया I

चयनित प्रतिभागी जो जिला में लेंगे हिस्सा
बालिका वर्ग –
100 मीटर रेस – आरती कुमारी 400 मीटर रेस – खुशबु कुमारी,लम्बी कूद – अंजली कुमारी उच्ची कूद – अंजली कुमारी क्विज – पलक कुमारी सुगम संगीत- सानिया अंसारी निबंध- सालू कुमारी पेंटिंग – रिंकी कुमारी 100 X 400 मीटर रेस – अंजली, खुशी,बबली, खुशी कब्बडी- बेबी,काजल,
सिमरन,ममता,ज्योति,बेबी, नेहा, लीलावती,संजना,अंजली 400X4 रीले दौड़ अंजली, काजल, रौशनी,लक्ष्मी
बालक वर्ग –
100 मीटर रेस – रणधीर कुमार,400 मीटर रेस – विनोद कुमार,लम्बी कूद – विक्की कुमार,उच्ची कूद – सरवन कुमार क्विज – शुभेंदु कुमार सुगम संगीत-मों. दानिश निबंध शुभम पेंटिंग -स्रवण कुमार 100 X 400 मीटर रेस – अभिषेक,बब्लू,सिधार्थ,अयान कब्बडी- दिलीप,सुबोध,निकेत, आदित्य,अमरजीत,अमृत,अखिलेश,राहुल,नितेश,विशाल वालीवाल- संजीत, छोटू, अभिषेक, गुड्डू,मों.आजाद,असगर आलम,राकेश,मो.अरमान,गोलू,सूरज I 400X4 रिले दौड़ बब्लू, मेराज,समीर,अभिषेक I




Recent Comments