सिवान :विद्यालय स्तरीय तरंग में दिखा बच्चों का जलवा
#परवेज अख्तर

सिवान :विद्यालय स्तरीय तरंग में दिखा बच्चों का जलवा
सीवान-:
जीरादेई प्रखण्ड सहित दरौली, गुठनी,नवतन व मैरवा के सभी मध्य विद्यालयों एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में सोमवार को विद्यालय स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पोर्ट्स मीट 2017-18 तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। जीरादेई प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय भरथुआ के प्रांगण में विद्यालय स्तरीय खेल का आयोजन संकुल समन्वयक प्रकाश कुमार की देखरेख में संपन्न हुई।

इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के वर्ग 6 से 8 के छात्र छात्राओं के बीच खेलकूद करायी गयी। विभिन्न प्रखंडों के अलग-अलग विद्यालयों में तरंग कार्यक्रम के तहत मुख्य रूप से 100 एवं 400 मीटर दौड़, 400 मीटर रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी, वालीबॉल, क्विज, पेंटिंग, सुगम संगीत, कविता लेखन, वर्ड कंपीटिशन, कॉम्प्रिहेंशन आदि खेलों में छात्र-छात्राओं ने अपना हूनर व जलवा दिखाया। इसमें 13 तरह की प्रतियोगिताएं विद्यालय स्तर के पश्चात संकुल स्तर, प्रखंड स्तर व जिला स्तर पर आयोजित की जानी हैं। उल्लेखनीय है कि शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय स्तर पर गतिविधियों का आयोजन करवाते हुए 3 फरवरी तक संकुल संसाधन केंद्र को छात्र-छात्राओं की अलग-अलग सूची सौंपने का आदेश प्राप्त हैं।

जीरादेई के बीईओ शमशी अहमद खां के द्वारा प्रखंडाधीन सभी बीआरपी, सीआरसीसी व लेखापाल को प्रतियोगिता का अनुश्रवण करने का आदेश प्राप्त हैं। जिसके तहत अपने क्षेत्राधीन विद्यालयों में अनुश्रवण करने वालों में प्रखंड साधनसेवी बबीता सिंह, कन्हैया पंडित, अब्दुल माजिद, संकुल समन्वयक प्रकाश कुमार, प्रेम किशोर पाण्डेय, जुनेद अली, शमशाद अली अंसारी, मनोज सिंह, राजकिशोर ठाकुर, प्रमोद सिंह, शंभू प्रसाद, विनोद कुमार आदि मौजूद थे।




Recent Comments