सिवान :ईंट भट्ठा संचालक संघ की बैठक आयोजित
#परवेज अख्तर
महाराजगंज/ सिवान
महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित पसनौली निवासी राकेश सिंह के दरवाजे पर ईंट भट्ठा संचालकों की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता झब्लू सिंह ने किया। बताते चलें कि दारौधा महाराजगंज ईट भट्ठा संचालकों की सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ बैठक आयोजित की गई थी बैठक में बोलते हुए झब्लू सिंह ने कहा कि सरकार नियम बना देती है परंतु इस नियम का प्रभाव कितना बुरा पड़ता है इस पर विचार नहीं करती है सरकार जो वर्तमान में नियम लागू की है इसका सीधा प्रभाव हम सभी पर पड़ा है। वही अपने अध्यक्षीय भाषण में सिंह ने कहा की सरकार बालू पर प्रतिबंध लगा दी अब नए नियम से बालू मिलना बंद हो गया है अब बालू नहीं मिलने के चलते ईद की बिक्री बाधित हो गई है भुखमरी के कगार पर सभी इन व्यवसाई आ गए हैं संपरिवर्तन के मामले पर बोलते हुए झंडू सिंह ने कहा कि अधिकतर ईट भट्ठा बंजर जमीन पर है और संपरिवर्तन की बात सुनते ही जमीन मालिक खाली करने की बातें कर रहे हैं ऐसे में आफत का सबब बनते जा रहा है ईंट उद्योग। मौके पर राकेश सिंह, उमेश सिंह, मुकेश सिंह उपेंद्र सिंह, संगीलाल जी राहुल मोहम्मद इम्तियाज जी गजेंद्र सिंह भुवाल सिंह , सुमित कुमार वसीम अकरम लक्ष्मीकांत प्रसाद आदि लोग मौजूद रहे।