
दैनिक खोज खबर/सोनपुर। गुरुवार को सुबह में अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने सोनपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से कई जगहों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़-पौधे व पेड़ के डालियाँ व पेड़ में लगे फल धराशायी हो गए, वही आंधी-बारिश के दौरान कई स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिरी। जबकि कुछ झोपड़ीनुमा घरों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं तेज हवा के कारण कुछ इलाकों की बिजली आपूर्ति भी बाधित रही जो दोपहर तक आई। सबसे अधिक परेशानी सोनपुर प्रखंड कार्यालय जाने वाले मुख्य मार्ग स्थित रजिस्ट्री बाजार में हुई, जहां एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया और वाहनों की आवाजाही घंटों बाधित रही।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पेड़ हटाने का प्रयास शुरू किया। वहीं, बारिश और जलजमाव के कारण बाजार क्षेत्र में भी लोगों की गतिविधियां प्रभावित रहीं। लेकिन किसानो क़ो कही फैयदा हुआ तो कही नुकशान भी हुआ. लेकिन अचानक बदले मौसम ने गर्मी से राहत तो दिलाई, लेकिन इसके कारण कई क्षेत्रों में अव्यवस्था की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।




Recent Comments