पत्नी ने शराबी पति पर दर्ज कराई थी प्राथमिकी

#परवेज अख्तर/सिवान;
तरवारा (सिवान) : जीबी नगर थाना क्षेत्र के श्रीकांत बंगरा गांव में मंगलवार की रात अपने घर में शराब के नशे में हंगामा करते अमरनाथ तिवारी को पुलिस ने उसकी पत्नी की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया था, उसे मेडिकल जांच के बाद हाजत में बंद कर दिया गया था। लेकिन अलसुबह उसने शौच का बहाना बनाकर पहरा में लगे चौकीदार को चकमा देते हुए हथकड़ी सहित अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। इसकी सूचना जैसे ही थाने में पदाधिकारियों को हुई सभी में हड़कंप मच गया।