सिवान :पंचायत समिति की बैठक में छाया रहा आंगनबाड़ी का मुद्दा
गुठनी (सिवान) : स्थानीय किसान भवन में शुक्रवार को पंचायत समिति की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। प्रखंड में हुए कई मामलों में भ्रष्टाचार पर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों से जवाब मांगा, संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर जमकर हंगामा किया। आंगनबाड़ी केंद्र में सेविकाओं द्वारा की जा रही धन उगाही, पर्यवेक्षिकाओं द्वारा सेविका चयन में एक लाख से तीन लाख रुपये घूस लेने समेत तमाम मुद्दों पर हल्ला हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रखंड प्रमुख कामोद नारायण सिंह ने सभी विषयों पर संबंधित अधिकारियों से सही जानकारी देने का निवेदन किया।
मौके पर बीडीओ आशुतोष कुमार, एमओ महेंद्र प्रताप, बीसीओ सत्येंद्र कुमार, कृषि समन्वयक नित्यानंद तिवारी, सीडीपीओ नीतू सिंह, पशु चिकित्सा पदाधिकारी, बीडीसी सदस्य कुंवर विश्वकर्मा, रवि भूषण राय, मुखिया प्रतिनिधि संजय मिश्रा, मुखिया श्रीनिवास गुप्ता, मुखिया प्रतिनिधि उदय राम, पर्यवेक्षक किरण कुमारी, प्रीति कुमारी समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।




Recent Comments