सिवान :युवती की बाइक समेत दो बाइक चोरी
#मामला नगर थाना क्षेत्र का
#परवेज अख्तर
सीवान :
नगर थाना क्षेत्र के फतेपुर एक क्लिनिक से अपने पिता की इलाज कराने आयी एक युवती की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा ली. युवती मुफस्सिल थाना के मौला नगर निवासी मो जावेद खान की पत्नी रौशन तारा है. जिसने नगर थाना में अज्ञात चोरों पर मुकदमा किया है. वहीं दूसरे नगर थाना के ही दाहा नदी पुल के समीप स्थित स्टेट बैंक से मैरवा थाना क्षेत्र के मैदनिया निवासी सुरेश कुमार शर्मा की बाइक अज्ञात चोरों ने चुरा ली. वहीं नगर थाना के ही मेन रोड स्थित रत्नी मार्केट में दवा खरीदने आये मोहदीपुर निवासी मनोज कुमार की बाइक आज्ञत चोरों ने चोरी कर ली.
————–




Recent Comments