
अमनौर में एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता को लेकर निकाली जागरूकता रैली
अमनौर/सारण: सरकार द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता पखवारे के तहत अमनौर उच्च विद्यालय 7 बिहार बटालियन एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली .गुरुवार को एनसीसी कैडेटों द्वारा निकाली गयी स्चच्छता जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से चलकर अमनौर बाजार होते पर्यटक स्थल अमनौर बडा पोखरा तक गया. जहां एनसीसी कैडेटों ने हाथों में स्वच्छता को लेकर विभिन्न प्रकार के स्लोगन लिखे तख्ती लिए नारे लगाते हुए सभी ग्रामीणों के बीच स्वच्छता का संदेश पहुचाया. उक्त अवसर पर एनसीसी पदाधिकारी गजेन्द्र कुमार सिंह ने कैडेटों को स्वच्छता के बारे में विस्तृत रुप से जानकारी साझा किया. साथ ही सुबेदार रविन्द्र सिंह ने अपने विचारों को कैडोटो की बीच रखा.उक्त मौके पर सूबेदार संतोष कुमार सिंह,शिक्षक अशोक कुमार सिंह,मो.शेख अब्दुल्ला,राजेश कुमार,धनंजय सिंह, रमाकांत सिंह, नवीन कुमार,बिनोद कुमार, कृष्ण कुमार,उपस्तित थे.




Recent Comments