सिवान :मंदिर में लूटपाट के मामले में पुजारी ने करायी प्राथमिकी
#परवेज अख्तर
रघुनाथपुर:
थाना क्षेत्र के सैचानि गांव के एक मंदिर में पुजारी को बंधक बनाकर लूटपाट करने के मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में मंदिर के पुजारी ज्ञानधारी दास ने कट्टे के बल पर बंधक बनाकर मंदिर 3500 रुपए नगद सहित अन्य सामान की लूटने का आरोप लगाया है. उन्होंने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी मामला दर्ज कराया है. पुजारी ने विश्वनाथ सिंह , उमेश सिंह उर्फ दहारी सिंह , अरविंद सिंह व अन्य पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने कांड संख्या 7/18 दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दिए है.