सिवान में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 84 आंदोलनकारियों की सोनपुर में नहीं हुई पेशी
#परवेज अख्‍तर, सिवान: 18 मार्च को जंक्शन पर कुशवाहा समाज द्वारा प्रदर्शन के दौरान उपद्रव मामले में पुलिस द्वारा 84 लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद आरपीएफ ने भी इन लोगों पर एफआइआर दर्ज किया था। इस मामले में सोनपुर मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा सभी आरोपितों पर वारंट जारी करते हुए पेशी के लिए 23 मार्च की तिथि निर्धारित की गई थी,लेकिन जेल प्रशासन ने अपनी असमर्थता जताते हुए इन्हें पेशी के लिए सोनपुर नहीं भेजा जिस कारण मजिस्ट्रेट समक्ष इनकी पेशी नहीं हो सकी। इधर सुबह से ही सोनपुर में गिरफ्तार आरोपितों के घर वाले पहुंचे हुए थे, लेकिन पेशी नहीं होने की सूचना मिलने के बाद सभी मायूस होकर पुन अपने घर को लौट गए। इन लोगों ने अपने साथ 52 बेलर की भी व्यवस्था की थी। हालांकि जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया इस मामले में आरपीएफ को सभी आरोपितों से पूछताछ करनी थी इस कारण उनकी पेशी नहीं हो सकी। अगली तारीख 28 मार्च को
निर्धारित की गई है। उस दिन सभी की पेशी कराई जाएगी।
——————