सारण :बिना कौशल का आधुनिक शिक्षा अधुरा– डॉ प्रमेन्द्र 
——————————
देवेंद्र कु सिंह की रिपोर्ट 
—————
एकमा में शुरू हुआ निशुल्क कौशल प्रशिक्षण 
—————————————
एकमा(सारण)
वैज्ञानिक व शिक्षाविद् प्राचार्य डॉ प्रमेन्द्र रंजन ने कहा कि आधुनिक शिक्षा इलेक्ट्रॉनिक युक्त कौशल ज्ञान के बिना अधुरा है।डॉ रंजन एकमा में बिहार कौशल विकास केन्द्र के एक उद्घाटन समारोह में युवकों को सम्बोधित कर रहे थे।युवकों को परामर्श देते हुए डॉ रंजन ने कहा कि वे पहले लक्ष्य निर्धारित करें फिर उसके अनुसार तैयारी करें तो सफलता मिलनी तय है।उन्होंने बिहार सरकार की ओर से चलाए जा रहे कौशल विकास केन्द्र की तारीफ करते हुए कहा युवक इस निशुल्क शिक्षण प्रशिक्षण का फायदा उठायें।डा रंजन ने कहा कि पैसा कमाना कोई बड़ी बात नहीं है बल्कि ज्ञान हासिल करना बड़ी बात है।सरस्वती की साधना करने लक्ष्मी  अपने आप आ जाती हैं।अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में प्रोड्यूसर राजगृह सिंह ने कहा कि आधुनिक शिक्षा केवल किताबों में ही नहीं है बल्कि व्यवहारिक ज्ञान के विभिन्न विधाओं में फैला हुआ है जो रोजगार परक सिद्ध हुआ है।केन्द्र के निदेशक ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि एकमा में पहली बार सरकार के तरफ से कौशल विकास मिशन के तहत कम्प्यूटर में बीएससीसीएस,बीएससीसीएस, बीएससीसीएसएस के कोर्स निशुल्क चलाया जा रहा है।समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन व रामेश्वर गोप के स्वागत गीत से हुआ।संचालन अखिलेश पाठक ने किया।समारोह में ई पवन कुमार, जयदीप, जयप्रकाश गुप्ता,मुखिया विजय कुमार उपाध्याय,  अंजली सिंह ,संदीप, प्रेमनाथ मिश्रा ,भूपेंद्र सिंह ,अंजली कुमारी, बबलू ओझा आदि थे।