दैनिक खोज खबर.सीवान। मंगलवार को लगभग 4 क्विंटल गांजा पुलिस ने बरामद किया है। इसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपया बताया जा रहा है। यह गाँजा ट्रक में भरकर नेपाल से सीवान आ रहा था। तभी सीवान की पुलिस ने ट्रक सहित पकड़ लिया है।बता दें की सीवान-छपरा मुख्य मार्ग के पचरुखी बायपास पर पुलिस ने ट्रक को पकड़ा है। पचरुखी थाना की पुलिस को गुप्त सूचना लगी की नेपाल से भारी मात्रा मे गांजा का खेप सीवान पहुँच रहा है। जिसे सीवान में ही कही डिलीवर करना है। जिसके बाद तुरंत एक छापेमारी दल का गठन किया गया। तथा एसआईटी की टीम को को बुलाया गया। एसआईटी की टीम और थाने की पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। इस दौरान दरौंदा और सीवान के तरफ से आने-जाने वाले हर वाहन का गहनता से जांच किया जा रहा था। कई स्थानों पर चेकिंग पॉइंट लगा दिया गया।तभी दरौंदा से सीवान के तरफ एक ट्रक काफी तेजी से जा रहा था। पुलिस ने जब ट्रक को रोका तो ट्रक चालक ट्रक रोककर तुरंत कूदकर भागने लगा। इस ट्रक में बैठा एक और अन्य युवक भी दुसरी दिशा में भागने लगा। तभी पुलिस ने तुरंत दोनो का पीछा कर दोनों की पकड़ लिया। पुलिस और एसआईटी की टीम ने जब ट्रक का तलाशी लिया तो भारी मात्रा में गाँजा बरामद हुआ है। इस संबंध मे पचरुखी के अंचल अधिकारी अभिनव राय ने बताया की कुल 4 क्विंटल गाँजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत लगभग 80 लाख रुपया बताया जा रहा है। इसको लेकर पचरुखी थाना अध्यक्ष मनोज प्रभाकर ने बताया की गिरफ्तार दोनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले है। पूछताछ में दोनों ने नेपाल से गाँजा लाने की बात स्वीकार किया है। इन्होंने बताया की दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।बता दें की ट्रक का रजिस्ट्रेशन संख्या AS 01 LC 1035 है। गिरफ्तार दोनों यूपी के गोंडा जिले के मनकापुर थाना अंतर्गत मनकापुर जगदीशपुर का रहने वाला राम बहादुर का पुत्र रमेश कुमार वर्मा और मनकापुर थाना अंतर्गत देवीयापुर का रहने वाला महम्मद इदरीश का पुत्र मोहम्मद अब्दुल्लाह है।