खैरा में ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध पति पत्नी की मौत,घर मे पसरा मातम

नगरा(सारण) । खैरा थाना क्षेत्र के खैरा भट्ठी के समीप गुरुवार की देर रात्रि लगभग साढ़े दस बजे करीब अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से वृद्ध पति – पत्नी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई,उक्त वृद्ध पति पत्नी खैरा गांव निवासी 60 वर्षीय हमीद मियां उर्फ बहारन मियां तथा उनकीं 56 वर्षीय पत्नी सदिकन बीबी बताई जाती है, घटना स्थल से घटना के सबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार बताया जाता है कि उक्त पति – पत्नी शौच के लिए घर के सामने सड़क पर गए थे.जो कि नगरा के तरफ से तेज रफ्तार में छपरा जा रही ट्रक की चपेट में दोनो आ गए जिससे दोनों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई,घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक लेकर भागने में सफल हो गया.घटना की सूचना पाकर खैरा थानाध्यक्ष मिथलेश प्रसाद सिंह ने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया.वहीं इस सबंध में बीडीओ श्रीनिवास ने मृतक के घर पर पहुचकर बताया कि मृतको के परिवारों को चार – चार लाख रुपये दिया जाएगा, तथा खैरा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि शत्रुधन भक्त ने कबीर अंत्येष्टि के तीन तीन हजार रुपये दिए है मृतक के परिजनों को दिए है.वहीं मानपुर गांव के समाज सेवी इसरार अहमद खान ने भी पांच हजार रुपये मृतक के परिजनों को दी.





Recent Comments