सिवान :मासिक गुरू गोष्ठी का आयोजन*
#परवेज अख्तर /सिवान
जीरादेई-: प्रखंड के स्थानीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शमसी अहमद खां की अध्यक्षता में सभी स्कूलों के प्रभारी प्रधानाध्यापक व प्रधानाध्यापिका के साथ गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किताबों का वितरण, बेंच-डेस्क व विद्यालय शिक्षा समिति के गठन की विस्तृत जानकारी ली गई। साथ ही अनुपस्थित विवरणी, वित्तीय वर्ष 2017-18 का पोशाक व छात्रवृत्ति की उपयोगिता जमा करने का निर्देश दिया गया। पोशाक एवं छात्रवृत्ति दोनों राशि विद्यालय शिक्षा समिति के खाते में आ गई है। सभी बच्चों के खाते में राशि ट्रांसफर कर देने का निर्देश दिया गया । बता दें कि स्कूलों की डिजिटल मॉनिटरिंग के लिए बिहार इजी स्कूल ट्रैकिंग (बेस्ट) मोबाइल ऐप की विधिवत जानकारी दी गई। बैठक में 7 अप्रैल को लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत सभी विद्यालयों में प्रभातफेरी निकालना, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति की सूची तैयार करना व 5 अप्रैल को अभिभावकों की बैठक कर बच्चों की प्रगति-प्रपत्र वितरण आदि मुद्दों पर समीक्षात्मक चर्चा की गई।
मौके पर लेखापाल विकास कुमार सिंह, कंप्यूटर अॉपरेटर दीपक कुमार द्विवेदी, बीआरपी बबीता सिंह, हृदयानंद सिंह, संकुल समन्वयक प्रकाश कुमार, प्रेम किशोर पाण्डेय, मनोज कुमार सिंह, शमशाद अली अंसारी, राजकिशोर ठाकुर, बाल कुंअर साह, शंभू प्रसाद, विनोद कुमार, पंचानन तिवारी, दिनेश प्रसाद, रामाशंकर बैठा, आदेशपाल मुकुल प्रसाद आदि मौजूद थे।




Recent Comments