सिवान :ग्रामीण आवास कर्मी संघ ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन
सिवान:ग्रामीण आवास कर्मी संघ जिला इकाई सिवान के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर के गांधी मैदान से होते हुए जयप्रकाश चौक पहुंचकर सरकार के मुखिया नीतीश कुमार एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार का पुतला दहन किया गया विदित हो कि पिछले 1 सप्ताह से राज्य भर के आवास कर्मी अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में हड़ताल पर हैं परंतु सरकार के निरंतर वह हठधर्मी मानसिकता से अजीज कर्मियों को मजबूरी में सैकड़ों की संख्या में सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरना पड़ा और नारेबाजी करते हुए संघ के सदस्यों ने प्रदर्शन किया संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि हम सभी विगत 4 वर्षों से अति अल्प मानदेय पर सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं को सफल बनाने में लगे हैं लेकिन नियोजन के समय सरकार ने समय समय पर वेतन वृद्धि का लाभ देने का लिखित वादा करने के बावजूद आज तक इस पर अमल नहीं कर सकी है और हमें मानसिक व आर्थिक रुप से प्रताड़ित कर रही है एक और मुख्यमंत्री न्याय के साथ विकास का दावा करते हैं लेकिन जब मांगों के समर्थन में हम गुहार लगाते हैं तो उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंग रहे सरकार ने संविदा कर्मियों की सेवा नियमितीकरण हेतु 2 वर्ष पहले उच्च स्तरीय कमेटी बनाई परंतु आज तक कमेटी का रिपोर्ट नहीं आया सर का रिपोर्ट नहीं प्राप्त होने का बहाना बनाकर समय खींच रही है वहीं दूसरी तरफ उच्च स्तरीय समिति का लगातार सविस्तार कर सरकार मामले को टालने की मंशा जाहिर कर रही है हम सभी राज्य सरकार से मांग करते हैं कि अविलंब हमारी बाजी मांगों पर विचार करते हुए मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि के साथ-साथ सेवा स्थाई की जाए अन्यथा हम सभी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे इस अवसर पर ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक राकेश कुमार विवेक कुमार सरवर अली गुड्डू कुमार बंटी कुमार श्रीकांत संदीप रंजन ग्रामीण लेखा सहायक रजनीश कुमार विनोद कुमार रितेश कुमार साह विजय कुमार सिंह ग्रामीण आवास सहायक अकरम अंसारी रवि कांत पांडे अनिल राम ओम प्रकाश राम राजदीप गणेश त्रिवेदी दिवाकर सिंह जितेंद्र नाम राहुल वर्मा विक्रांत सिंह अभिमन्यु कुमार अभिषेक कुमार चौबे सुभाष कुमार मांझी मुकेश कुमार लाल बाबू यादव नीतीश्वर तिवारी गणेश पांडे ज्ञान शंकर कुमार पंकज राम मिथिलेश सिंह आमोद कुमार विपिन कुमार सिंह विपिन माझी गौरीशंकर राम विजय कुमार यादव अमित कुमार नितेश कुमार राजीव कुमार रजक अरविंद कुमार रजक विपिन कुमार माझी सरोज शर्मा सत्येंद्र यादव कमलेश यादव अशोक कुमार कृष्णराम खूब लाल यादव धनंजय कुमार सुनील कुमार के साथ सैकड़ों आवास कर्मी उपस्थित थे