सिवान :मजदूरों के आश्रितों को मुआवजे के साथ नौकरी की मांग
#परवेज़ अख्तर/सीवान:शहर के देवपार्टी जोन सभागार में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार मांझी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें इराक के मोसुल में आईएस द्वारा मारे गए बिहार के मजदूरों के आश्रितों को सरकार से अधिक से अधिक लाभ दिलाने की मांग की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि आंदर प्रखंड के सहसराव गांव के मृतक संतोष कुमार सिंह व विद्याभूषण तिवारी के परिजनों से मिलकर सांत्वना देकर आश्वस्त किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से मिलकर मृत मजदूरों के परिजनों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जाएगा। साथ ही परिवार के जीवकोपार्जन के लिए उन्हें सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की गई। ताकि बेसहारा परिवार को भरण पोषण करने में सहारा मिल सके। मौके पर मंडल अध्यक्ष अखिलेश्वर द्विवेदी, प्रभुनाथ पांडेय, देवेंद्र सिंह, अंबरीश कश्यप, राम दिनेश्वर राम, गिरीश कुमार सिंह, पृथ्वीनाथ उपाध्याय, रामेंद्र यादव, राजकिशोर मांझी, अर्जुन मांझी, वृजबिहारी सिंह, महात्मा सिंह, मनोज सिंह, गोल्डेन पासवान, वीरेंद्र मांझी थे।
__________________




Recent Comments