समस्तीपुर:दीपक झा बने विभूतिपुर के राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रखंड अध्यक्ष

##न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू
समस्तीपुर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक समस्तीपुर के निजी विवाह वाहन में संपन्न हुआ।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा ने की।बैठक में महासंघ की सदस्यता अभियान को तेजी से विस्तृत करने की योजना बनाई गई। तथा मौके पर प्रदेश प्रभारी अंशु झा व उपाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा तथा जिला अध्यक्ष नवनीत झा ने सर्वसम्मति से दीपक कुमार झा को विभूतिपुर प्रखंड का अध्यक्ष चुना गया।प्रदेश प्रभारी अंशु झा ने कहा कि दीपक कुमार झा व्यक्ति का संगठन करना अति आवश्यक है। साथ ही दीपक कुमार झा ने कहा कि मैं संगठन को मजबूती प्रदान करने में अपना अहम भूमिका निभाउंगा। मौके पर कुंदन मिश्रा सूरज झा,हिमांशू शेखर ,गोविंद झा,विकाश झा आदि उपस्थित थे।