सिवान :दोबारा अतिक्रमण से सड़क निर्माण में आ रही बाधा
#परवेज़ अख्तर/सीवान:जिले के नौतन प्रखंड के मुरारपट्टी गांव में पिछले माह सड़क किनारे अतिक्रमण को प्रशासन ने खाली करवाया था। इसके बाद अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़क पर पुनः अतिक्रमण करने से सड़क निर्माण में बाधा पहुंच रही है। नौतन से होकर मुरारपटी गांव से होते हुए प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत निर्माण कार्य चल रहा है। सड़क पर ईंट, फूस की झोपड़ी, खोप रख कर दोबारा अतिक्रमण कर लिया गया है। पिछले माह अतिक्रमण सीओ रवीन्द्र मिश्र और पुलिस बल के सहयोग से हटाया गया था। लोगों का कहना है कि अगर हमारे निजी जमीन में सड़क निर्माण होता है तो न्यायालय के शरण में जायेंगे।
__________________




Recent Comments