10 से 16 तक विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर लगाएगा जदयू
परवेज अख्तर/सिवान;
सीवान।देव पार्टी जोन ललित बस स्टैंड सिवान में जदयू की समीक्षा बैठक इंद्रदेव सिंह पटेल के अध्यक्षता में हुई। इसमें बूथ अध्यक्ष एवं सचिव पंचायत अध्यक्ष एवं प्रखंड कार्यकारिणी के सदस्यों के प्रशिक्षण शिविर लगाने की समीक्षा की गई।
ज्ञात हो कि पार्टी का निर्णय है कि अपने कार्यकर्ताओं को 13 विषयों पर प्रशिक्षित करना है। इसके लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी।
बैठक में जिला संगठन प्रभारी सत्येंद्र सहनी, विधायक रमेश सिंह कुशवाहा, हेम नारायण साह, जिप अध्यक्ष संगीता यादव, राज्य परिषद सदस्य निकेश चन्द्र तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुर्तुजा अली कैसर, राजेश्वर चौहान, मोहन राजभर, डॉ सी बी मिश्रा, नन्द लाल राम, सुनील रस्तोगी, सत्यप्रकाश यादव, अमोद प्रियदर्शी, निभा सिंह, सुनील कुमार, रंजीत कुमार यादव, सौरभ कुमार, रविन्द्र कुमार प्रसाद सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति के सदस्यों की उपस्थिति रही।




Recent Comments