सिवान :भीषण ठंड कहर जारी, प्राथमिक विद्यालय की छुटियां दो दिन बढ़ी
#प्रवेज़ अख्तर
सिवान :
जिले में ठंड अपना कहर बरपा रही है। रविवार को पुर दिन भगवान भास्कर के दर्शन नही हुए। शनिवार को धूप निकलने से लोगों के बीच यह आशा जगी थी कि ठंड़ी में कमी आएगी। लेकिन रविवार को पूरे दिन कोहरा छाया रहा। सुबह से ही सड़को पर लाइट जल कर गाड़ियां चलती दिखी। रविवार का न्यूनतम तापमान सात डिग्री एवं अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस रहा। कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिलाधिकारी महेंद्र कुमार ने जिले के सभी सरकारी एवं गैरसरकारी प्राथमिक विद्यालयों की छुट्टियां 16 जनवरी तक बढ़ा दी है। बता दें कि इसके पूर्व वर्ग एक से आठ तक बच्चों के लिए 13 जनवरी तक छुट्टी दे दी गई थी। वर्ग एक से पांच तक के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों की छुटियां बढ़ा दिए है। वही जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में वर्ग छह से ऊपर की पढ़ाई अपने पुराने समय पर होगी।




Recent Comments