शराब बरामद मामले में दो लोगों पर प्राथमिकी
परवेज अख्तर/सिवान;
हसनपुरा (सीवान) एम एच नगर थाना के टरवा परसा स्थित चिमनी भट्ठा पर गुरुवार को बरामद शराब मामले में पुलिस ने दो लोगों को नामजद किया है।जिसमें टड़वा परसा निवासी पंकज पांडेय व उसरही निवासी अशोक यादव शामिल है। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस छापेमारी कर रही है। गौरतलब हो कि गुरुवार की शाम पुलिस ने गुप्त सूचना पर 183 पेटी क्रेजी रोमियो 555 गोल्ड बरामद किया था। बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के विभिन्न बाजारों व गांवों में शराब तस्कर धड़ले से शराब का धंधा कर रहे है। बावजूद प्रशासन नकेल कसने में विफल है।




Recent Comments