
मांझी(सारण)। छपरा- सीवान मुख्यमार्ग पर दाउदपुर टीवीएस बाइक एजेंसी के समीप तेल लोडेड चारपहिया पलट गया। जिसमें लाखों रुपये मूल्य का सरसो तेल व रिफाइन का डब्बा सड़क पर फट कर बह गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार छपरा से एक मैजिक माल वाहक वाहन छपरा से तेल लाद कर एकमा जा रहा था। तभी ओवर लोडिंग होने व तेज रफ्तार के कारण चालक अपना संतुलन खो दिया। जिसके बाद मैजिक वाहन सड़क पर पलट गया। घटना में उस पर सवार चालक बाल-बाल बच गया। हालांकि उसे चोटें आई है। घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वाहन को उठाया। उसके बाद में नष्ट तेल के बचे शेष पैकिंग तेल को दूसरे वाहन पर लोडकर एकमा भेजवाया गया। वहीं पुलिस ने चालक से पूछताछ करने के छोड़ दिया।




Recent Comments