*UPSC की परीक्षा में 7 वीं रैंक लानेवाले  आनंद वर्धन को किया गया सम्मानित*
*✍श्रीनारद संवाद सेवा-सीवान*
♨सीवान के दरौली प्रखंड के पूनक बुजुर्ग गांव ने  गुरुवार को अपने सपूत  आनंद वर्धन द्वारा यूपीएससी में   सातवीं रैंक लाने के उपलक्ष्य में एक   समारोह  आयोजित कर के सम्मानित किया.  इस मौके पर विधान पार्षद   डाक्टर विरेंद्र नारायण यादव ने अपने संबोधन में कहा कि आनंद वर्धन की यह उपलब्धि केवल पुनक गांव की ही बल्कि देश के प्रथम राष्ट्रपति  राजेंद्र प्रसाद की धरती की प्रतिष्ठा बढ़ी है।  उन्होंने कहा कि दरौली सहित सीवान की धरती ज्ञान व प्रतिष्ठा की उर्वरा मिट्टी रही है.
  वहीं अपने संबोधन में आनंद वर्धन कहा कि जो सम्मान मुझे अपने गांव पुनक में मिला वो सम्मान मुझे कही नहीं मिला.उन्होंने कहा कि मुझे बचपन से ही गांव से लगांव रहा है. उन्होंने आगे कहा देश सेवा की सिख मेरे पिता से मिली है. उन्होंने कहा कि मैं देश के किसी कोने में रहूं अगर मै अपने कार्य से गरीब बच्चों को बदल सकूं. उनका कहना था कि आप कहां है यह महत्वपूर्ण नहीं है, आपको कहा पहुंचना है यह महत्वपूर्ण है. सपने सुंदर होते हैं और मेरा सपने से जीवन बना है. बच्चों को उन्होंने संदेश देते हुए कहा कि मेहनत व विश्वास जारी रखें साथ ही समय का ध्यान रखें सफलता निश्चित मिलेगी.वहीं आनंद वर्धन के पिता व वायू सेना में अधिकारी विष्णु दयाल मल ने कहा कि जिस प्रकार जब गुरु अपने शिष्य से हार जाय और जब एक पिता अपने पुत्र से हार जाय यह गर्व की बात होती है.उन्होंने कहा कि जहां तक एक पिता का दायित्व होता मैं उसे निभाया हैं. उन्होंने कहा कि माता पिता सहयोग करें बच्चे निश्चित सफल होंगे. उनका कहना था कि माता  पिता सहयोग करें बच्चे निश्चित सफल होंगे.  माता पिता अपना फर्ज निभाए, बच्चे भी अपना फर्ज निभाए। समारोह आनंद को मल्यार्पण कर शुरुआत किया गया. पूनक गांव में सम्मान समारोह आयोजन से पूरा गांव में उत्सव का माहौल कायम रहा. इस अवसर पर उप प्रमुख उमेश कुमार यादव, डाक्टर उमेश चन्द्र पाण्डेय, डाक्टर वशिष्ठ नारायण यादव,
मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष  श्यामा यादव, देवेन्द्र सिंह, मोहम्मद शरीफ खां, शंभु पांडेय, विंध्याचल राय, जितेंद्र भगत, प्रभुनाथ पांडेय, हेमंत ओझा, गुरु दयाल मल, रामदयाल मल, श्याम दयाल मल, उमेश मल, राकेश मल, राजेश मल सहित सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित थें.