सारण :शिव शक्ति महायज्ञ कलश यात्रा में शामिल हुए 15 सौ श्रद्धालु

छपरा
सोमवार को ग्राम पंचायत राज लोहरी गांव में शिव शक्ति महायज्ञ को लेकर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई महायज्ञ रामनेह सिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई।

कलश लिए लाल पीले वस्त्र धारण किए करीब 15 सौ श्रद्धालु महिलाओं की कतारें देख देखते ही बन रही थी। श्रद्धालु भक्त का नारा जय शिव भोले बाबा व हर हर महादेव के जयकारे लगाए जा रहे थे हाथी व ऊंट घोड़े सहित बैंड बाजों की धार्मिक धुनो से वातावरण भक्तिमय बन गया कलश यात्रा मंदिर परिसर से चलकर बसाढी व मेहियॉ होते हुए लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय कर जासोसति पोखरा पहुंची !यहां अशोका नंद और आचार्य वागीश बाबा के वैदिक मंत्रोचार के बीच जल भरी हुई! जलभरी के बाद फिर मंदिर परिसर पहुंचा । यहां पूजा अर्चना के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ।

शिव शक्ति महायज्ञ को सफल बनाने मे अजय सिंह ,अरुण सिंह , पूर्व मुखिया बालेश्वर राय ,पूर्व वार्ड सदस्य रमाशंकर राय वार्ड सदस्य- मन्नूलाल माझी, पंच- लाल बाबू प्रसाद, पूर्व शिक्षक- जगनारायण प्रसाद, शिक्षक- लालबाबू माझी ,शिक्षक होरीलाल माझी, वीरेंद्र राय दिनेश राय मनोज सिंह ,गौतम शर्मा ,संजीव सिंह, रणजीत कुमार, प्रदीप राय कन्हैया शर्मा रविंद्र शर्मा, विकी कुमार ,नीरज, करीमन, सोनू एवं अन्य ग्रामीणों ने कलश यात्रा को सफल बनाने में शामिल हुए