छपरा मे लियो क्लब ने बांटी ईद की खुशियां, जरूरतमंदो की  सहायता 
छपरा: 
मुसलिम भाईयों का पावन त्योहार “ईद” आने वाला है. इस त्योहार को लेकर लियो क्लब के तरफ़ से स्थानीय गुदरी बाजार में जरूरतमंद परिवारो के बीच सामानों का वितरण किया. सामान पाकर जरूरत मंद परिवार के चेहरे खिल उठे.
क्लब के द्वारा इस अवसर पर सेवईयां, चीनी, चावल, आटा, रिफाईन, तेल, मसाला, बिस्किट एवं वस्त्र इत्यादि दे कर उन्हें सहयोग की गयी. इस तरह का सहयोग पाकर इन परिवार के सद्स्यों ने लियो क्लब के प्रति आभार प्रकट किया वहीं क्लब के सचिव साकेत श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के सहयोग से समाज में आपसी भाईचारा का संदेश जाता है.
इस मौके पर लायन अध्यक्ष डा. ओ पी गुप्ता, आदित्य अग्र्वाल, विक्की गुप्ता, अमरनाथ, अरमान, अली अहमद, रोहित, सनी, अभिशेक, अभाष, अनुरंजन एवं कई लियो सदस्य मौजूद थे. उक्त जानकारी क्लब पीआरओ कबीर अहमद ने दी.
———
साभार :मनोरंजन पाठक ,छपरा