ब्रेकिंग न्यूज़ /सारण: धू-धू जला दरिहारा हाई स्कूल
#रिपोर्ट -दीपक कुमार सिंह /परसा

परसा-दरियापुर प्रखंड स्तिथ दरिहरा हाई स्कूल को अज्ञात अपराधियो ने पेट्रोलियम तेल छिड़कर आग के हवाले कर दिया।बिद्यालय में आग लगी के बाद निकले वाली आग की तेज लपट को देख आस पास के ग्रामीणों के बीच हड़कंप मच गया।देखते देखते में आग पूरी तरह बिद्यालय के सभी भवन में फ़ैल गया।बिद्यालय में रखे सभी रेकॉर्ड तथा कागजात जल कर राख हो गया।बिद्यालय में पढ़ने के लिए रखा बेंच तथा कुर्सी टेबल अलमीरा खेल समग्रिह समेत लाखो रूपये की सम्पति जलकर नष्ट हो गया।अगलगी की घटना पर भाजपा के राज्य परिषद सदस्य व नेता राकेश कुमार सिंह , पैक्स अध्यक्ष शोभनाथ राय द्वारा अगलगी की सूचना थाना तथा अग्नि शमन दल को दिया गया।अगलगी से निकले वाली लपट काफी दूर से दिखाई देने के कारण सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणो की भीड़ जुट गई।आग पर काबू पाने की प्रयास किया गया लेकिन आग की रफ़्तार देख सभी ग्रामीण आग के समक्ष मजबूर दिखे।सोनपुर से घंटो देर बाद पहुँची अग्नि शमन दल की टीम ने काफी मस्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया।

आग पर काबू पाने के पूर्व ही बिद्यालय तथा बिद्यालय में रखी सामान जलकर राख हो गया।घटना के सम्बन्ध में राकेश सिंह ने बताया की साजिस के तहत बिद्यालय की गौरव को मिटाने का प्रयास किया गया है।अज्ञात अपराधियो द्वारा पेट्रोल छिड़कर आग लगाने की बाते कही।मालूम हो की गत एक सप्ताह पूर्व अज्ञात अपराधियो द्वारा बिद्यालय की ताला तोड़ बिद्यालय से मत्वपूर्ण कागजात को नष्ट कर दिया गया था।इसके पूर्व में भी चार वार बिद्यालय में चोरी की घटना ही चुकी है।




Recent Comments