
सारण/ तरैया
प्रखंड के मध्य विद्यालय पचभिण्डा के शिक्षक व पचभिण्डा गांव निवासी संदीप कुमार सिंह का गंभीर बीमारी के कारण आसमयिक निधन हो गया।उनके निधन पर प्राथमिक शिक्षक संघ व परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के सैकड़ो शिक्षकों ने शोकसभा में भाग लेकर शोक प्रकट किया।बुधवार को बीआरसी में शिक्षक संघ ने शिक्षक संदीप कुमार सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनके द्वारा सीमित अवधि में शिक्षकों के लिए किये गये कार्यो पर चर्चा करते हुए शिक्षक संघ ने उनके परिवार को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया। शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर उनके आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। शोक प्रकट करने के दौरान शिक्षकों के आँखों से आंसू छलक गये।शोक प्रकट करने वालों में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह,सचिव मुन्ना प्रसाद,परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह,प्रधानाध्यापक बबन सहनी,नवल किशोर यादव, मो.अनीस,संजीव कुमार सिंह, चितरंजन सिंह,शत्रुध्न प्रसाद, बिक्रमा पंडित,संजय सिंह,मो. रेयाज,टिंकू कुमारी,चंदा कुमारी, पवन प्रताप सिंह,रौशन कुमार अनिल यादव,हरेन्द्र नट,मो. असलम,अरुण चौबे,धर्मेन्द्र राम सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।




Recent Comments