सिवान :फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से 66 हजार की लूट #परवेज अख्तर
जीबी नगर
थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के पास तरवारा-महराजगंज मुख्य मार्ग पर शुक्रवार की देर शाम दो बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने भारत फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से लोन के तौर पर लोगों से वसूल किए गए रुपयों की लूट कर ली। पीड़ित मैनेजर नौतन गांव से शिवदह गांव कलेक्शन करने जा रहा था। तभी पीछे से बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने 66 हजार 272 रुपये, टैब, बायोमैट्रिक मशीन एवं मोबाइल लूट लिया। इस मामले में छपरा जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के भरत प्रसाद सिंह के पुत्र दीपक कुमार ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात दो मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में यह लिखा गया है कि मैं महाराजगंज स्थित भारत फाइनेंशियल इक्लूजन लिमिटेड में संगम मैनेजर के पद पर कार्यरत हूं। मैं लोन का कलेक्शन नौतन गांव से करके शिवदह गांव में जा रहा था तभी मिश्रवलिया गांव के पास एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी मेरे बाइक में पीछे से धक्का मार दिए जिससे मैं गिर गया और मेरे डिक्की को तोड़ कर रुपये का बैग निकाल लिया। इसके बाद तीनों अपराधियों ने मेरा मोबाइल छीन लिया तथा महाराजगंज की तरफ भाग गए। इस संदर्भ में पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर
अज्ञात अपराधियों की पहचान करने में पुलिस जुट गई है।




Recent Comments